Thursday, October 22nd, 2026

भाजपा का भाग्य कार्यकर्ता ही तय करते है : डी.पुरंदेश्वरी

रायपुर
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित कर हुए कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग  और पराक्रम से कार्यकर्ता  जुटते है। हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। उन्होंने कहा कि हालत कैसे भी हमने विजय के लक्ष्यों के लिये काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड़ में जो परिस्थियां पूरे विश्व,समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकतार्ओं ने मजबूत के साथ कार्य किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है मिशन 2023 का है। हमारे सामने जनविरोधी प्रदेश सरकार की असफलता को जनता के बीच लेकर हमें बताना होगा कि यह सरकार केवल सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त है। भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने किया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

#भाजपा

Source : Agency

पाठको की राय